फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Raised questions about Himachal Pradesh's education system

हिमाचल के 150 स्कूलों में शिक्षक नहीं, 3500 एक के भरोसे: बरागटा

Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य के करीब 150 स्कूलों में एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। इसके अलावा लगभग 3,500 स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। बरागटा ने शिक्षा मंत्री के प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को देश में तीसरे स्थान पर होने के दावे को समझ से परे बताया। उन्होंने कहा कि एसईडीआई 2025-26 की रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश देश के शीर्ष दस शिक्षित राज्यों में भी शामिल नहीं है। बरागटा के अनुसार सरकार के दावों और स्कूलों की जमीनी स्थिति में बड़ा अंतर है। शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इससे अभिभावक भी बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग पर नजर रख रहे हैं। चेतन बरागटा ने शिक्षा मंत्री से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि हजारों स्कूल एक शिक्षक के भरोसे क्यों चल रहे हैं। बरागटा ने कहा कि जनता अब केवल सरकारी दावों पर नहीं, बल्कि स्कूलों की जमीनी व्यवस्था पर विश्वास करेगी। उन्होंने सरकार से रिक्त शिक्षक पदों को जल्द भरने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article