{"_id":"5f30297e8ebc3e3cd06dec17","slug":"qurrell-rampur-hp-news-sml341197144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवान पर मजदूरों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवान पर मजदूरों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल के करासा गांव में एक बागवान पर अपने मजदूरों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब सात मजदूरों के साथ एक बागबान ने मारपीट की है। सभी मजदूर उत्तराखंड के त्यूनी के रहने वाले हैं। इनमें से कई मजदूरों को काफी चोटें भी आई हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बागवान का नाम करतार सिंह है। सभी मजदूर 28 जुलाई को इस बागवान के पास काम करने आए थे। मारपीट होने के बाद सभी मजदूर वापस चले गए है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।