{"_id":"5ebe8d6a8ebc3e904e1cc19e","slug":"quarantin-case-rampur-hp-news-sml3329837142","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन की अवहेलना पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन की अवहेलना पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार और प्रशासन की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है, लेकिन कई जगह क्वारंटीन में किए गए लोग नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोटगढ़ में सामने आया है, जहां क्वारंटीन पर रखे गए बस चालक ने नियमों की अवहेलना की है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विक्रम सिंह पुत्र ठाकुर सिंह, गांव औरडाकघर बौंडा, तहसील रामपुर जिला शिमला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बस का चालक राजेश कुमार पुत्र करम चंद, गांव गसोह, डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला को कोटगढ़ स्थित एक घर में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया था, लेकिन उसने क्वारंटीन की अवहेलना की। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी वर्मा ने बताया कि क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने क्वारंटीन में भेजे गए लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।