फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public Works Department, Multi Task Worker Union meeting, Reckong Peo

मल्टी टास्क वर्करों को दैनिक भोगी में लाएं सरकार : वीरेंद्र

Sun, 01 Dec 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Public Works Department, Multi Task Worker Union meeting, Reckong Peo
रिकांगपिओ में आयोजित सम्मेलन में लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्कर सामुहिक चित्र में।
कर्मचारी लगातार सरकार, प्रशासन के साथ सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दे रहे सेवाएं
विज्ञापन

यूनियन ने रिकांगपिओ में बैठक कर कई मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोक निर्माण विभाग में प्रदेशभर में करीब पांच हजार कर्मचारी मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर कार्यरत हैं। कर्मचारी लगातार सरकार और प्रशासन के साथ मिल कर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं की सुध नहीं ली जा रही है। यह बात रविवार को किन्नौर लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्कर यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने कही। रविवार को आयोजित बैठक में यूनियन ने कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं और मांगों पर मंथन किया। यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्कर विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर हर शहर, नगर गांव, कस्बे को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि सरकार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों को दैनिक भोगी में लाया जाए। कहा कि यह विभाग इलेक्टिव विभाग है, जैसे अन्य विभागों में लगे हुए मल्टी टास्क वर्करों को आठ साल में दैनिक भोगी में लाया जा रहा है, तो लोक निर्माण विभाग में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्य करने वाले कर्मचारियों को करीब पांच साल में लाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस मौके पर यूनियन उपाध्यक्ष बबीता नेगी, सचिव मोहित नेगी और सह सचिव टाशी पालमो सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed