फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public movement will be launched against Chitta in RampurPublic movement will be launched against Chitta in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में चिट्टे के खिलाफ चलेगा जन आंदोलन

Thu, 11 Dec 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Public movement will be launched against Chitta in RampurPublic movement will be launched against Chitta in Rampur
चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन चलाने बारे अधिकारियों और संस्थाओं के साथ बैठक करते एसडीएम रामपुर हर्ष
22 को रामपुर और 23 दिसंबर को ननखड़ी में होगी रैली
विज्ञापन


विद्यार्थी, महिलाएं, पंचायत प्रतिनिधि और संस्थाओं के जनप्रतिनिधि देंगे नशामुक्त समाज का संदेश
एंटी चिट्टा रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने ली बैठक
एसडीएम ने रैली मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण और पेयजल सुविधा मुहैया करवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में चिट्टे के खिलाफ प्रशासन जन आंदोलन चलाएगा। 22 को रामपुर उपमंडल और 23 दिसंबर को ननखड़ी खंड में चिट्टे के खिलाफ रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से विद्यार्थी, महिलाएं, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के जनप्रतिनिधि नशामुक्त समाज का संदेश देंगे। रामपुर में विकास खंड स्तर पर प्रस्तावित एंटी चिट्टा रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। एसडीएम ने बताया कि रैली को अधिक प्रभावी और जन सहभागिता से युक्त बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विकास खंड ननखड़ी में भी रैली निकाली जाएगी। एसडीएम ने निर्देश दिए कि रैली मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल उपलब्धता और आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे। रैली के दौरान नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामपुर राजेंद्र नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed