{"_id":"5d7a6fc98ebc3e01463f3163","slug":"protest-rampur-hp-news-sml307238797","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों से गूंजा टापरी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों से गूंजा टापरी बाजार
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
किन्नौर के टापरी बाजार में हुआ हिट एंड रन केस में ऋ षि नामक युवक की मौत पर पुलिस प्रशासन ग्रामीणों
- फोटो : RAMPUR-HP
Link Copied
भावानगर/सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के टापरी हिट एंड रन केस में युवक ऋषि की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने टापरी में चक्का जाम करते पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। सुबह से लेकर दोपहर तक पूरा बाजार पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों से गूंजता रहा। करीब साढ़े चार घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपित के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
मृतक ऋषि डेरयान के अंतिम संस्कार के बाद काफी संख्या में चगांव और उरनी के ग्रामीणों ने सुबह दस बजे टापरी बस स्टैंड के समीप चक्का जाम कर दिया। जिसे दोपहर ढाई बजे के बाद बहाल किया जा सका। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। युवक ऋषि की माता जमना देवी, चंगाव पंचायत प्रधान वीर सिंह नेगी, उपप्रधान तेजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान उरनी सुनील नेगी और अनिल नेगी सहित समस्त ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने पर लापरवाही का आरोप लगाया। गौरतलब है कि टापरी उप तहसील के तहत चगांव के जीरो प्वाइंट स्थान पर बीते सात सितंबर की शाम 7 बजकर 40 मिनट एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोड़ पर खड़े युवक ऋषि डेरयान चगांव निवासी को टक्कर मार दी और सौ मीटर के करीब युवक को घसीटते हुए ले गई। कार पानवी गांव निवासी चला रहा था। स्विफ्ट कार से करीब सौ मीटर आगे घसीटते हुए अपने साथ ले गया। इसके बाद ऋषि को दो दिन पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए रखा गया था जहां ऋषि की मौत हो गई। डीएसपी हेड क्वार्टर रिकांगपिओ विपन के अनुसार पुलिस ने युवक को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस गहनता से जांच करने में जुटी है।
किन्नौर के टापरी बाजार में हुआ हिट एंड रन केस में ऋ षि नामक युवक की मौत पर ग्रामीणों टापरी बाजार म?- फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।