फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Protest if bridge construction in Gaanvi is delayed: BJP

गानवीं में पुल निर्माण में देरी हुई तो आंदोलन : भाजपा

Sat, 04 Jul 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Protest if bridge construction in Gaanvi is delayed: BJP
रामपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते भाजपा मंडल सराहन अध्यक्ष महेंद्र जैन। संवाद
15 दिन का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

15/20 क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां, राहत पहुंचाए सरकार
भाजपा मंडल सराहन ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 15/20 क्षेत्र की तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीण एक वर्ष से लोक निर्माण विभाग की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा भुगत रहे हैं। गानवीं में तीन पंचायतों को जोड़ने वाला पुल पिछले वर्ष आई बाढ़ में बह गया था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी सरकार और लोक निर्माण विभाग नया पुल नहीं बना पाए हैं। अब खड्ड का जलस्तर बढ़ने से तीनों पंचायतों का संपर्क एक बार फिर कट गया है और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा मंडल सराहन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर गानवीं में पुल का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो लोक निर्माण विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। रामपुर में भाजपा मंडल सराहन के अध्यक्ष महेंद्र जैन के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से सराहन तथा 15/20 क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद महेंद्र जैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि 15/20 क्षेत्र की कूट, क्याव और गानवी पंचायतों के साथ सरकार पिछले एक वर्ष से सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि गानवीं खड्ड पर बनाया अस्थायी पुल भी बह गया है। इससे तीनों पंचायतों का संपर्क फिर से कट गया है। पिछले वर्ष आई बाढ़ में स्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन लोक निर्माण विभाग अब तक केवल अस्थायी व्यवस्था के सहारे आवाजाही चला रहा था। पिछले दो दिनों की भारी बारिश में वह अस्थायी पुल भी बह गया। उन्होंने कहा कि सिसवा बाई से काओबिल तक सड़क निर्माण कार्य भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों पर भी काम अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। बाजबा से छवारबाई सड़क का निर्माण कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र जैन ने कहा कि यदि सरकार का 15/20 और सराहन क्षेत्र के प्रति यही रवैया रहा तो भाजपा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीना शर्मा, क्याव पंचायत के प्रधान अशोक, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अमोलक राम, किशोर परमार, गोपाल बंसल, बहादुर सिंह, अनिल बुदेल, टेकचंद, सुबेरचंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed