फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest against sdm

विधायक का स्वागत नहीं होने पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम का घेराव

Tue, 12 Nov 2019 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
protest against sdm
विधायक को सम्मानित न करने को लेकर एसडीएम का घेराव करते ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में रामपुर विधानसभा के विधायक नंदलाल का स्वागत न होने पर ब्लॉक कांग्रेस ने कड़ा रोष जताया है। एसडीएम कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और उसके बाद अधिकारी का घेराव किया। कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सांस्कृतिक मंच से ही विधायक से माफी मांगने की मांग उठाई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस संध्या में स्थानीय विधायक नंद लाल को भी निमंत्रित किया गया था, लेकिन संध्या में पहुंचने के बाद विधायक को प्रशासन की अध्यक्षता में बनी मेला समिति ने सम्मानित नहीं किया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर मंगलवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने विधायक को लवी मेले के सांस्कृतिक मंच से सम्मानित करने का आश्वासन दिया। वहीं इस मौके पर ब्लॉक पंचायत परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र भलूनी, जेएल डमालू, विजय कनैन, ललित मोहन शर्मा, ज्योति लाल मेहता, युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, खेल चंद नेगी, ध्रुव शर्मा, सत्या भूषण, चंद्र प्रभा नेगी, अनिरुद्ध बिष्ट, राहुल सोनी, सरोजनी ठाकुर, डीडी कश्यप, विशाल मेहता, पद्मा कुमारी, तारा राणा, सतीश चाई, अंकुर शर्मा, कुलदीप नेगी, ओम प्रकाश नेगी, संजय मेहता, राजीव ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed