{"_id":"6a96ce3473be2f874d03d3cd","slug":"agitation-by-congress-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168665-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
एफआईआर को तुरंत और बिना शर्त वापस लेने की उठाई मांग
- कांग्रेस ने सब्जी मंडी ग्राउंड टापरी से बाजार तक निकाला विरोध मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में टापरी में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। उन्होंने एफआईआर को तुरंत और बिना शर्त वापस लेने की मांग की।
यह विरोध मार्च सब्जी मंडी ग्राउंड टापरी से बाजार तक निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर को लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताया। आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण के मुद्दे पर आवाज उठाई थी। भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी संसद में जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने छात्रों के भविष्य, नीट अनियमितताओं, पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का जिक्र किया। भंडारी ने कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने की राजनीति को अस्वीकार्य बताया। भाजपा की शुद्धिकरण और तुष्टीकरण की राजनीति को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया। भंडारी ने चेतावनी दी कि एफआईआर वापस न लेने पर प्रदेश और देशभर में व्यापक आंदोलन किए जाएंगे। इस दौरान जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।