फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest against project in rampur

रामपुर में परियोजना के खिलाफ गरजे मजदूर

Tue, 02 Aug 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
protest against project in rampur
लूहरी परियोजना कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सीटू समर्थित मजदूर। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। सतलुज पर निर्मित 210 मेगावाट लूहरी जल विद्युत परियोजना वर्कर्स यूनियन ने परियोजना निर्माण में जुटे मजदूरों को कंपनी से बाहर निकालने के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें रोषजदा मजदूरों ने सीटू के बैनर तले बिथल परियोजना कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप, भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन जिला महासचिव अमित, यूनियन अध्यक्ष कपिल और महासचिव हरदयाल ने कहा कि परियोजना में पटेल कंपनी और विभिन्न ठेकेदारों के माध्यम से कार्य कर रहे मजदूरों पर तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा है। मजदूरों के लिए हायर और फायर की नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

अपने अधिकारों की बात करने वाले मजदूरों को बिना किसी नोटिस के डराकर धमकाकर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रीसिसन कंपनी ने परियोजना में पुल, गेट और पाइपलाइन का काम करना है, जिसमें पिछले एक साल से करीब 40 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 40 मजदूरों को गैर कानूनी तरीकों से बाहर निकाल दिया है, जबकि अभी भी परियोजना में कंपनी का काम खत्म नहीं हुआ है। मजदूर नेताओं ने कहा कि प्रीसिसन कंपनी श्रम कानूनों की खुले तौर पर उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन

कंपनी ने मजदूरों को फिक्स पेमेंट पर रखा है और मजदूरों का ईपीएफ काटा जा रहा है। इसमें कई मजदूरों ऐेसे हैं, जिन्हे बकाया वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर समय रहते मजदूरों को वापस काम पर नहीं रखा गया तो आंदोलन को उग्र रूप करके परियोजना का कार्य बंद कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में मोहर सिंह, संसारी, राजपाल, दयाल, कुलदीप, अजय शर्मा और सतीश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed