{"_id":"5d45b8a58ebc3e6cd5067a13","slug":"protest-against-goverment-rampur-hp-news-sml302726329","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को बसों में चढने से रोक रहे परिचालकों को लेकर एबीवीपी ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को बसों में चढने से रोक रहे परिचालकों को लेकर एबीवीपी ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की एबीवीपी इकाई ने विद्यार्थियों को निगम की बसों में न चढ़ाने को लेकर रोष जताया है। वहीं इकाई ने परिवहन निगम प्रबंधन से छात्रों की सुविधा को देखते हुए बसों का उचित प्रबंध करने और पीजी कॉलेज रामपुर परिसर में बस पास काउंटर खोलने की मांग उठाई है।
शनिवार को एबीवीपी इकाई ने अपनी मांगों को लेकर परिवहन निगम रामपुर के आरएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरएम से इन दिनों दूर दराज से आने वाले छात्रों को ही रही असुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी और इसके समाधान की मांग की।
एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष राहुल और सचिव रोबिट के अनुसार पूर्व में परिवहन निगम की ओर से रामपुर कॉलेज में छात्रों की सहूलियत के लिए बस पास बनाने के लिए काउंटर लगाया जाता था, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और उनके समय की बचत हो सके, लेकिन काफी समय से छात्रों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। जिसके कारण उनके कई दिन बस पास बनवाने में ही बीत रहे हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रामपुर कॉलेज में दूर-दूर से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और उन्हें आए दिन निगम की बसों में कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कई बार तो उन्हें बसों में चढ़ने से रोका जा रहा है, जिससे वे समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरएम से मांग की है कि छात्रों की इन दोनों समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, नहीं तो एबीवीपी छात्रों को लामबंद कर उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी हिमाचल पथ परिवहन निगम की होगी। इस मौके पर अभिषेक, मंजीत नेगी, राहुल फांकर, कल्पना, रोनी, आकाश नेगी, चंद्रेश, दीया ठाकुर, रंजना, उपासना ठाकुर और रोबिट ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।