{"_id":"630a51cca5a1a668956d01f8","slug":"project-management-should-compensate-for-the-damage-caused-by-pollution-and-blasting-rampur-hp-news-sml419732425","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना से प्रभावित स्थानीय लोगों को जल्द मुआवजे देने का उपायुक्त ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना से प्रभावित स्थानीय लोगों को जल्द मुआवजे देने का उपायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर के मिनी सचिवालय सभागार में लूहरी चरण-1 परियोजना प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान प्रभावितों विभिन्न मुददों और समस्याओं को लेकर चर्चा की।
इस बैठक में जिला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने परियोजना प्रबंधन एवं स्थानीय परियोजना प्रभावित हितधारकों से विस्तृत चर्चा की और स्थानीय लोगों के प्रदूषण से फसल संबंधित मुआवजे पर आवश्यक कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधन को ब्लास्टिंग से हुए मकानों में नुकसान की भरपाई संबंधित आदेश दिए और राष्ट्रीय उच्च मार्गों एवं संपर्क मार्गों के उचित रखरखाव पर गहनता से विचार विमर्श किया।
उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार द्वारा परियोजना प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया और हितधारकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इसके उपरांत उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लाडा की बैठक ली और क्षेत्र की विभिन्न प्रभावित पंचायतों को राशि प्रदान की और विभिन्न परियोजनाओं के प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे लाडा के तहत राशि शीघ्र जमा करवाएं अन्यथा उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। लाडा राशि से प्रभावित पंचायतों में विकासात्मक कार्य करवाने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से पारदर्शिता अपनाने पर बल दिया, ताकि धरातल पर समावेशी विकास संभव हो सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त ने 20 युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किएए जिन्होंने अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनसे आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल, ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा, उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।