फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Project Advisory Committee meeting at ITDP Building, Kinnaur

लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी : जगत सिंह नेगी

Tue, 18 Jun 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Project Advisory Committee meeting at ITDP Building, Kinnaur
आईटीडीपी भवन रिकांगपिओ में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते कैबिनेट मंत
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के आईटीडीपी भवन में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से चलाए जा रहे विकासात्मक और जन-कल्याणकारी कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। इस दौरान लंबित पड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर गहनता से विचार-विमर्श किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की टारिंग करने व टारिंग के कार्य में गुणवत्ता लाने, सड़कों के गड्ढे भरने और मीलपत्थर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की ओर से विभिन्न संपर्क मार्गों पर किए जा रहे कार्यों की चर्चा की और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर बल दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का लाभ मिल सके। बागवानी मंत्री ने जल शक्ति विभाग से पेयजल योजनाओं का विस्तृत ब्योरा मांगा और जिला में पेयजल व सिंचाई योजनाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल किल्लत की समस्या पर अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और निर्देश दिए कि जिला में पेयजल किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने शिक्षा विभाग एवं एकल्वय आदर्श आवासीय विद्यालय निचार पर चर्चा की और भवन निर्माण के कार्यों की समीक्षा की, ताकि समयबद्ध सीमा में भवन निर्माण संभव हो सके और जनजातीय जिला के विद्यार्थियों को घर-द्वार पर गुणात्मक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने वन विभाग को जिला में अवैध डंपिग पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और वर्तमान सरकार के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को दोहराया। इससे पूर्व उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने बैठक का संचालन किया और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्यगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed