फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Program in Suket State, historical city Pangana, Gehanag Devta, Katal Fair, cultural evening, Karsog Mandi

Rampur Bushahar News: तेरा मेरा प्यार अड़िए बचपनो रा... नाटी पर मचा धमाल

Mon, 10 Jun 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
पांगणा के देवाता गीहनाग को अर्पित काटल मेले में हनी नेगी ने लगाई नाटियों की झड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। सुकेत रियासत की ऐतिहासिक नगरी पांगणा उपतहसील की सुई-कुफरीधार पंचायत के गीहनाग देवता को अर्पित काटल मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक हनी नेगी ने नाटियों से से समां बांधा। उन्होंने एक से बढ़कर एक नाटी डालकर सभी का खूब मनोरंजन किया। सबसे पहले उन्होंने देवता गीहनाग को प्रणाम और गायन शुरू किया। अपने संगीत और नृत्य के साथ हनी नेगी ने पहले श्री गणेश वंदना से अपनी प्रस्तुति शुरू की। फिर शीलुए-शीलूए लागा बोले नाटी रा झुलारा, लाड़ी सरजुए साठ बोले पैड़ी सवाणा पांगणे बेहड़े दे, म्हारे बोले हेड़िया शुकरू मेटा, तेरा-मेरा प्यार अड़िए बचपनो रा, कुछ भी न देखो तीन्हे, डूबा नी जो प्यारा दा, मिलणे ते ज्यादा मजा इंतोजार दा, हाथो संजना नवे बोलो बंगलो रे शीशे, तू रहयो बाला बणाओदे, नहीं चोड़े मेरा जीऊ, ता बोले मेरी साजना, हामा लागा तेरे दांदो रा चाओ, हास मेरी बालमा और प्यारी सरला नाटियों से देर रात तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि ठाकुर, उत्तम शर्मा, हंसराज शर्मा ने किया। सुइं-कुफरीधार पंचायत के प्रधान और मेला समिति के अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में कारोबारी उधम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या में आनंद अनु और मुस्कान ने जमाया रंग
सांस्कृतिक संध्या में कट्वाहची पंचायत के आनंद अनु ने अपने गानों से खूब प्रशंसा बटोरी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगणा की छात्रा और उभरती हुई गायिका मुस्कान, छंडयारा के किशोरी लाल के लोकगीत, सुन्नी शिमला के हास्य कलाकार चेतराम कलसी की हास्य प्रस्तुति की भी दर्शकों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed