फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Professor Eleven defeated the administration and won the cricket match

Rampur Bushahar News: प्रोफेसर इलेवन ने प्रशासन को हराकर जीता क्रिकेट मुकाबला

Thu, 12 Feb 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में क्रिकेट मैच खेलकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में चैरिटी मैच के जरिये सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूक किया गया। परिवहन विभाग रामपुर और रामपुर प्रशासन ने मैच खेलकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। पीजी कॉलेज मैदान में ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को पहला मैच परिवहन विभाग रामपुर की टीम और प्रोफेसर इलेवन रामपुर कॉलेज के मध्य मैच खेला गया। इसमें कॉलेज की टीम ने मैच जीता। दूसरा मैच एसडीएम रामपुर और प्रेस इलेवन के मध्य मैच खेला गया। इसमें एसडीएम रामपुर की टीम ने मैच जीता। खिताबी मुकाबला प्रोफेसर इलेवन और एसडीएम रामपुर के बीच खेला गया। प्रोफेसर इलेवन ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में छह विकेट खोकर 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडीएम रामपुर की टीम 64 रन पर ढेर हो गई। यह मैच काफी रोमांचक रहा और प्रोफेसर इलेवन ने पांच रन से मैच जीता। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर नरेश वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मैच के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ली गई। सभी खिलाड़ियों को आरटीओ ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। एसडीएम ने क्लब के सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए, ताकि युवाओं का खेलों की ओर रूझान बढ़े और जागरूकता कार्यक्रमों से संदेश भी मिलता रहे। इस मौके परिवहन विभाग से अधीक्षक जसपाल नेगी, क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed