{"_id":"694e769e9a2e6b526f018a54","slug":"products-made-by-womens-groups-are-being-sold-through-e-mart-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150941-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ई-मार्ट से बिक रहे महिला मंडलों के बनाए उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ई-मार्ट से बिक रहे महिला मंडलों के बनाए उत्पाद
विज्ञापन
गाय का घी 1500 रुपये किलो और अखरोट 700 रुपये सैकड़ा बिका
नित्थर (कुल्लू)। ई मार्ट के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शुक्रवार को महिला मंडलों के बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगी। इसमें महिलाओं ने अखरोट 700 रुपये सैकड़ा, राजमा 450 रुपये किलो और गाय का घी 1500 रुपये प्रति किलो बेचा। इस कार्यक्रम में महिला मंडल झल्ली, चेबड़ी, धनाह, गढेडी, खदबेचा, देहरा, चारमला और धार की महिला मंडलों ने भाग लिया। लाइफ फाउंडेशन भी कुल्लू और हिमाचल में बेहतरीन काम कर रही है। 200 से ज्यादा महिलाओं को लाइफ फाउंडेशन की तरफ से स्वेटर, जुराबें बनाने के लिए निशुल्क धागा भी दिया गया। इस अवसर पर ई मार्ट की वेबसाइट पर किस तरह से उत्पादों को बेचता है, इस बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देसराज मस्ताना, लाइफ फाउंडेशन राज्य अध्यक्ष महिंद्र ठाकुर और समाज सेवा ई मार्ट अध्यक्ष कुल्लू पूनम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।