{"_id":"6ab273abc83bb6e74f0b2e36","slug":"preparations-in-full-swing-for-chief-ministers-visit-to-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-170418-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास \nके कार्यों की सूची बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यों की सूची बनाने के निर्देश
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रोहडू में अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक मोहनलाल ब्राक्टा। संवा
मुख्यमंत्री के रोहड़ू प्रवास की तैयारियां तेज, सितंबर के अंत में होगा दौरा
एसडीएम कार्यालय सम्मेलन कक्ष रोहड़ू में विभागीय अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। मुख्यमंत्री के सितंबर माह के अंत में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सम्मेलन कक्ष रोहड़ू में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। विधायक ने विकास योजनाओं के प्रस्तावित उद्घाटन और शिलान्यास के लिए कार्यों की सूची तैयार करने को कहा। साथ ही क्षेत्र की विकासात्मक मांगों को संकलित कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री सबसे पहले पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई रोहड़ू पहुंचेंगे और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। विद्यालय परिसर से एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चिड़गांव नगर पंचायत मैदान में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री छौहारा क्षेत्र की किसी पंचायत का दौरा करेंगे। वे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव भी गांव में होगा। प्रवास के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हेलीपैड, विद्यालय परिसर और चिड़गांव मैदान में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग को रूट प्लान, यातायात, पार्किंग और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। बैठक में मंडल अध्यक्ष शिव पाल ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।