{"_id":"6abcf8731f923ea0c30b9533","slug":"preparations-in-full-swing-for-chief-ministers-visit-to-kashapat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-171101-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के काशापाट दौरे को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के काशापाट दौरे को लेकर तैयारियां तेज
विज्ञापन
. एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने विभागाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
. काशा में 2 को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता, पाट गांव में होगा रात्रि ठहराव
. यातायात व्यवस्था, स्थानीय व्यंजन परोसने, सभा स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं बारे हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 2 अक्तूबर को दुर्गम क्षेत्र काशापाट के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, जनसभा स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और ठहराव स्थल समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 2 अक्तूबर को काशापाट में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पाट गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं, 3 अक्तूबर को वह रामपुर के पदम स्कूल परिसर से एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ आने वाले अतिथियों, अधिकारियों और अन्य लोगों के ठहरने की व्यवस्था, भोजन और स्थानीय व्यंजन उपलब्ध करवाने को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने और आयोजन स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दौरे से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप देकर व्यवस्थाओं की दोबारा समीक्षा सुनिश्चित करें।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील कायथ, नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, अधिशासी अभियंता एनएचएआई केएल सुमन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकुश जम्वाल, विषय विशेषज्ञ बागवानी विभाग संजय चौहान, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुक्कू शर्मा, बीएमओ रामपुर डॉ. गगन शर्मा, पदम स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पानंद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।