फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Preparations for Theog festival complete

ठियोग उत्सव : गीत-संगीत और फैशन शो से बिखरेगा लोक रंग

Wed, 13 Aug 2025 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी, वॉलीबाल और शतरंज की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी
विज्ञापन

स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधेंगे समां
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव की तैयारियों जोरों पर हैं। उत्सव में इस बार जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और फैशन शो के जरिये लोक रंग की झलक देखने को मिलेगी, वहीं खेलकूद में कबड्डी, वॉलीबाल और शतरंज की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
शाली बाजार की गलियां और सरकारी दफ्तर रंगीन रोशनी जगमगाने लगे हैं। आजादी के जश्न को लेकर चेहरे उत्साह से दमक रहे हैं। बुधवार को एसडीएम शशांक गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें दो दिवसीय ठियोग उत्सव की तैयारियों पर अंतिम मुहर लग गई। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को नेहरू मैदान में सजी-धजी पुलिस की टुकड़ियां कदमताल करती हुईं मैदान में प्रवेश करेंगी। बैंड की गूंजती धुनों के बीच तिरंगा फहराया जाएगा और सलामी दी जाएगी। इसके बाद निजी और सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों का सम्मान समारोह शुरू होगा। मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और पदक दिए जाएंगे। स्थानीय स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, स्थानीय कलाकार भी मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ठियोग उत्सव के लिए 110 कलाकारों के ऑडिशन लिए गए हैं। जैसे ही कलाकार मंच पर आएंगे, तबला, बांसुरी और ढोल की थाप के साथ पूरा मैदान झूम उठेगा। शाम के वक्त स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर करने का जिम्मा स्टार कलाकारों के जिम्मे रहेगा। हालांकि, इन स्टार कलाकारों का चयन पर अंतिम मोहर नहीं लग पाई है। हर ओर हंसी, तालियों की गूंज और ढेरों मोबाइल कैमरों की फ्लैश लाइटें माहौल को और जीवंत कर देंगी।
विज्ञापन

16 अगस्त को जब देव परंपरा से जुड़े चोल्टू नृत्य की ताल बजेगी। इसी बीच, ठियोग के इतिहास को समर्पित नया गीत मंच से गूंजेगा। शाम ढलते-ढलते पहली मिस ठियोग प्रतियोगिता का फाइनल शुरू होगा, जहां रोशनी, संगीत और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम दिखाई देगा। इसमें पहली बार मिस ठियोग का ताज पहनाया जाएगा। स्थानीय लोक कलाकारों के साथ स्टार कलाकार मंच पर रंग जमाएंगे। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, उपाध्यक्ष नीतू मेहता, कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा और विभिन्न वार्डों के पार्षद व मनोनीत पार्षद सहित विभिन्न कमेटियों के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed