{"_id":"643590076873da22d802d597","slug":"pregnant-women-made-aware-in-badhal-rampur-hp-news-c-19-1-118197-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बधाल में गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बधाल में गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक
Tue, 11 Apr 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य विभाग रामपुर ने बधाल पंचायत में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया। विभागीय अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित रहने के टिप्स दिए।
स्वास्थ्य खंड शिक्षिका चंद्र प्रभा जेल्टा ने कहा कि महिलाएं किसी भी समाज की मजबूत स्तंभ होती हैं। जब हम महिलाओं और बच्चों की समग्र देखभाल करेंगे, तभी देश का विकास संभव है। किसी कारणवश एक गर्भवती महिला की मौत से न केवल बच्चों से मां का आंचल छिन जाता है, बल्कि पूरा परिवार ही बिखर जाता है।
इसलिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और प्रसव संबंधी जागरुकता अति आवश्यक है। इसी उद्देश्य से 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को इस बात की समझ नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को क्या चाहिए और बच्चे के जन्म के बाद मां और बच्चे की देखभाल कितनी जरूरी है। संवाद