फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   pratibha-singh-virbhadra-singh-rohru-congress-sukhu-rally-posters

शिमला: रोहड़ू में वीरभद्र सिंह को इतनी जल्दी भूल गई कांग्रेस, यह दुर्भाग्यपूर्ण; प्रतिभा सिंह ने जताई नाराजगी

Tue, 06 Oct 2026 02:51 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 06 Oct 2026 02:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस के भीतर असंतोष सामने आया। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने जनसभा के पोस्टरों में वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं होने और मंच से उनका नाम नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को गुजरे अभी अधिक समय नहीं हुआ है और रोहड़ू में उन्हें इतनी जल्दी भुला दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
pratibha-singh-virbhadra-singh-rohru-congress-sukhu-rally-posters
पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस के भीतर नाराजगी सामने आई है। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री की जनसभा में लगाए गए पोस्टरों में वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं होने और मंच से उनका नाम नहीं लिए जाने पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन




प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह को गुजरे अभी अधिक समय नहीं हुआ है। ऐसे में रोहड़ू जैसे क्षेत्र में उन्हें इतनी जल्दी भुला दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जैसी शख्सियत को कार्यक्रम में याद तक नहीं किया गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी लोगों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि रोहड़ू में आज क्या हो रहा है।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष ने वीरभद्र सिंह का पोस्टर नहीं लगाया था तो कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनकी तस्वीर लगा सकते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा कभी गुटबाजी को बढ़ावा देने की नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी वह नाहन और सिरमौर क्षेत्र में जाती हैं तो प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करना नहीं भूलतीं। इसी तरह उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने भी हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्हें याद किया जाना चाहिए।

Trending Videos

प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोहड़ू में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में वीरभद्र सिंह को याद नहीं किया जाना उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कार्यों और योगदान को याद रखने की बात कही।

हालिया रोहड़ू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। उनके दौरे में विकास कार्यों के कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों के साथ संवाद और एंटी-चिट्टा रैली भी शामिल रही। वीरभद्र सिंह का रोहड़ू से लंबे समय तक राजनीतिक जुड़ाव रहा। वह 1990 से 2007 तक पांच बार रोहड़ू से विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed