{"_id":"6ac61d8190e0f902af0bf729","slug":"pradhans-and-deputy-pradhans-sensitized-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-171732-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रधान और उपप्रधानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रधान और उपप्रधानों को किया जागरूक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के तत्वावधान में यूको बैंक संचालित अरावली नाहन संगठन के सहयोग से रामपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उन्हें बैंकिंग सेवाओं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक लाभ दिलाना रहा। शिविर में बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार और सेंटर मैनेजर रुचि गौतम विशेष रूप से मौजूद रही। रुचि गौतम ने पंचायत प्रतिनिधियों को डिजिटल बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूक किया। अरावली नाहन संगठन के सहयोग से सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन लेनदेन करने, डिजिटल भुगतान के लाभ और साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया।