{"_id":"6a731f58c86d8504af09ecc2","slug":"pradhan-presented-the-issues-of-kavanu-batadi-panchayat-to-the-mla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-166464-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रधान ने विधायक के समक्ष रखीं \nकवानू-बटाड़ी पंचायत की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रधान ने विधायक के समक्ष रखीं कवानू-बटाड़ी पंचायत की समस्याएं
विज्ञापन
सड़क, बस सेवा और राजस्व अभिलेखों समेत कई समस्याओं का मांगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कवानू-बटाड़ी पंचायत के प्रधान मुकुंद विशंभर ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रधान ने पंचायत से जुड़ी जनसमस्याओं और विकास कार्यों को विधायक के समक्ष रखा। क्षेत्र की सड़क, परिवहन व्यवस्था और राजस्व संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बिथल से ओड्डी सड़क के चौड़ीकरण कार्य पर चर्चा की गई। विधायक को अवगत करवाया कि सड़क के विस्तार की क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग है। इस कार्य के पूरा होने से ग्रामीणों को सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही कृषि, बागवानी और अन्य विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी। विधायक ने संबंधित विभागों के माध्यम से कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया। पंचायत प्रधान ने बताया कि शिमला-रामपुर बस सेवा का नियमित संचालन न होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बंद शिमला-कोटाधार बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी गई। साथ ही प्रधान ने पंचायत के राजस्व अभिलेखों को पटवार सर्किल जरोल से पटवार सर्किल कोटगढ़ में स्थानांतरित करने की भी मांग रखी। विधायक राठौर ने पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।