{"_id":"5f527bcb8ebc3e5475369093","slug":"power-rampur-hp-news-sml344028168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन के बीच बत्ती गुल, ग्रेडिंग-पैकिंग का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन के बीच बत्ती गुल, ग्रेडिंग-पैकिंग का काम ठप
विज्ञापन
रोहड़ू। सेब सीजन के बीच बिजली गुल होने से अस्सी पंचायतों के हजारों लोगों समेत बागवानों को भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि 66 केवी मुख्य ट्रांसमिशन लाइन के टूट जाने के कारण समस्या पैदा हुई है। वीरवार रात से बिजली गुल है। क्षेत्र में सेब सीजन चरम पर है। ऐसे में बिजली ठप होने से बागवानों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों में बिजली बोर्ड की लचर कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। वीरवार रात करीब दस बजे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार देर शाम तक भी बिजली सेवा बहाल नहीं हो पाई थी। कुमारसैन के पास मुख्य ट्रांसमिशन लाइन टूट जाने के कारण बिजली सेवाएं बाधित हुई हैं। रोजाना लगने वाले बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हो गए हैं। अब मुख्य सेब सीजन के दौरान सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग के कार्य के लिए बिजली जरूरी रहती है। ऐसे में बिजली न होने के कारण बागवानों का काम खासा प्रभावित होता है। 80 पंचायतों के हजारों लोग वीरवार रात को अंधेर में रहे। शुक्रवार को दिन भर बिजली सेवाएं ठप रहीं। इससे सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ।
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि बिजली बोर्ड की लचर सेवाओं से लोग परेशान हैं। रोजाना बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इससे बागवानों को सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई भी उपयोगी कदम नहीं उठा रही है। इससे लोगों में भारी रोष है। उन्होंने मांग की है कि बिजली व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता शुभम चौहान ने बताया कि 66केवी ट्रांसमिशन लाइन के टूटने से बिजली सेवा बाधित हुई है। शुक्रवार को दिन भर लाइन को जोड़ने का कार्य चलता रहा। कहा कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।