फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   power

छह-छह माह बाद उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे बिजली बिल

Sat, 07 Dec 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। विद्युत बोर्ड की लापरवाही के चलते इन दिनों जनजातीय जिला किन्नौर के विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। स्टाफ के अभाव के उपभोक्ताओं को एक साथ छह-छह माह के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जिसे देखकर उपभोक्ताओं के होश उड़ रहे हैं। वहीं, एक साथ छह माह का बिजली बिल चुकाना कई ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से एक से दो माह की अवधि में बिजली बिल देने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किन्नौर जिले के कल्पा खंड के रिकांगपिओ में विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को एक साथ छह माह का बिजली बिल थमाया है। 6 माह का भारी भरकम बिल देखकर जहां उपभोक्ताओं के होश उड़ गए हैं, वहीं अब उन्हें बिल अदा करने की चिंता सता रही है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, रोघी, दुन्नी, पांगी, तेलंगी, खवांगी, शुदारंग, कोठी क्षेत्र में बोर्ड ने 6 माह का भारी भरकम बिल एक साथ दिया है, जबकि जिले के कल्पा, निचार और पूह खंड के तहत आने वाले कई ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को अभी भी बिजली बिल नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

जिले के विद्युत उपभोक्ता उमेश नेगी, हिम्मत नेगी, प्रेम कुमार नेगी, वीर सिंह नेगी, प्रीतम नेगी, बद्री दुध्यान, यतेंद्र दुध्यान, त्रिलोक नेगी, डीडी नेगी, राजकमल नेगी, प्रमोद नेगी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से एक से दो माह के भीतर बिजली बिल देने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं पर अधिक आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि जिले के 80 फीसदी लोग कृषि पर निर्भर हैं, ऐसे में छह माह का भारी भरकम बिल चुकाना उनके लिए परेशानियों भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एसडीओ बीरबल नेगी ने कहा कि स्टाफ के अभाव के चलते समय पर बिजली बिल नहीं बंट पा रहे हैं। समस्या को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। उपभोक्ताओं को समय पर बिल मुहैया करवाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed