फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   power cut in rohru area two days

रोहडू क्षेत्र में दो दिन लगेगा बिजली कट

Thu, 11 Nov 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। उपमंडल रोहडू़ के लिए नोगली से आने वाले 66 केवी टावर लाइन की मरम्मत के चलते पूरे क्षेत्र में 13 और 14 नवंबर को बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली बोर्ड के एक्सईएन संजीव रावत ने कहा इस दौरान 66केवी टावर लाइन शटडाउन के कारण रोहडू़ परिचालन वृत्त के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपमंडल टिक्कर, रोहडू़, चिड़गांव-1, चिड़गांव-दो , हाटकोटी के उपभोक्ता को बिजली की आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक या कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश ट्रांसमिशन लिमिटेड ने नवनिर्मित टावरों पर तारे बिछाने का कार्य रविवार को 22 केवी गंगटोली से जाने वाले लोअर कोटी, हटकोटी और नावर फीडरों पर भी बिजली का शटडाउन वांछित है। विद्युत उपमंडल हाटकोटी और टिक्कर के साथ-साथ रोहडू़ उपमंडल के मेहंदली, करासा, धारा और लोअर कोटी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली भी सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक या कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed