{"_id":"64d7bf5fc89eb4992c05efa6","slug":"posts-vecant-in-bdo-office-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-4053-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खंड विकास अधिकारी कार्यालय आनी में बीडीओ सहित कई पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खंड विकास अधिकारी कार्यालय आनी में बीडीओ सहित कई पद खाली
Sat, 12 Aug 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड विकास कार्यालय में बीडीओ सहित कई पद रिक्त चले हैं। इसके चलते मनरेगा सहित कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पिछले करीब पांच महीनों से यहां बीडीओ का पद रिक्त है प्रधान संघ आनी ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव लिखकर पद भरने की गुहार लगाई है। प्रधान संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि आनी ब्लॉक कार्यालय में पिछले पांच माह से बीडीओ नहीं है। अकाउंटेंट की दोनों पोस्टें रिक्त हैं। कनिष्ठ अभियंता जिप का पद रिक्त है। महिला खंड संयोजिका का पद खाली है। इसके अलावा आनी में कुल 37 पंचायतें हैं जिनमें से 22 पंचायतों में ही सचिव तैनात हैं, जबकि 15 सचिवों को दूसरी पंचायतों का कार्यभार सौंपा गया है। हाल ही में आनी ब्लॉक में पांच नई पंचायतें बनी हैं लेकिन पांच सचिवों के पद को अभी तक सृजित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से पांच सचिवों के पदों को भी सृजित करने की मांग उठाई है। इसके अलावा दो पद ग्राम रोजगार सेवकों के भी खाली रहने से समस्याएं पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आपदा काल में प्रशासन और सरकार की ओर से पंचायतों में प्रभावित परिवारों के नुकसान को मनरेगा के तहत तुरंत शेल्फ डालने के आदेश हुए हैं, लेकिन खंड विकास कार्यालय में बीडीओ सहित कई पदों के रिक्त चलने से कार्यों को समय रहते सिरे चढ़ाने में परेशानियां पेश आ रही हैं। इसके अलावा अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। उधर, आनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री अनिरुद्ध सिंह के समक्ष मांग उठाई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द खाली पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन