फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   posts to be fill in rampur

Rampur Bushahar News: चौपाल में आंगनबाड़ी के 18 पदों पर भर्ती, 16 तक करें आवेदन

Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 15 पद भरे जाएंगे, 75 हजार रुपये वार्षिक आय सीमा निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। बाल विकास परियोजना अधिकारी चौपाल के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के 18 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 15 पद शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 16 नवंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चौपाल में आवेदन जमा करवा सकती हैं। भर्ती के लिए साक्षात्कार नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद घड़ीन, आहनोग और राउतन केंद्रों में भरे जाएंगे। वहीं, सहायिका के पद भरटों, टिक्करी-द्वितीय, धनत, मुनालग, कुलग, नौरा, टिक्कर, शील गांव, थियारा, लालो, जंगलोग, बौधना, चौकिया, चीन्द और बदलावग केंद्रों में भरे जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाणपत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा जारी अथवा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में रहने वाले परिवार से होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षित श्रेणियों और अन्य निर्धारित पात्रताओं के आधार पर अंक दिए जाएंगे। जमा दो की योग्यता के लिए अधिकतम सात अंक, स्नातक के लिए दो अतिरिक्त अंक और स्नातकोत्तर या इससे अधिक योग्यता के लिए एक अतिरिक्त अंक का प्रावधान है। अनुभव, सामाजिक एवं विशेष श्रेणियों के लिए भी नियमानुसार अंक निर्धारित किए गए हैं। साक्षात्कार के अधिकतम तीन अंक सहित चयन प्रक्रिया में कुल 25 अंक रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ निवास, आयु और शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्रों के अलावा परिवार रजिस्टर की नकल की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। लागू होने पर अनुभव, दिव्यांगता, निराश्रित, अनाथ, विधवा और परित्यक्ता संबंधी प्रमाणपत्र भी जमा करवाने होंगे। साक्षात्कार के समय मूल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में सादे कागज पर आवेदन तैयार कर 16 नवंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चौपाल में जमा करवा सकती हैं। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या परियोजना अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01783-260046 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed