फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Postal Department organized letter writing competition

डाक विभाग ने करवाई पत्र लेखन प्रतियोगिता

Sun, 13 Mar 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Postal Department organized letter writing competition
रामपुर डाकमंडल की ओर से आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते विभिन्न स्कूलों के छात्र और छ? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर डाक मंडल की ओर से छात्र और छात्राओं के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें रामपुर उपमंडल के चार स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हिंदी ओर अंग्रेजी में अधिकतम 800 शब्दों में पत्र लिखना था।
विज्ञापन

रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक सुधीर वर्मा ने बताया कि डाक विभाग की ओर से युवाओं में पत्र लेखन की रुचि पैदा करने और सामान्य ज्ञान सहित पूरे विश्व में जलवायु संकट के विषय में जागरूकता फैलाने और उनके विचार व्यक्त करने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई गई। क्षेत्रीय स्तर से तीन श्रेष्ठ प्रविष्टियों को परिमंडल स्तर पर भेजा जाएगा और श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिमंडल स्तर पर पूरे प्रदेश से श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को 25 हजार, 10 हजार और 5 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित करने के लिए डाक निदेशालय नई दिल्ली को भेजा जाएगा। सुधीर वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को 50000, 25000 और 10000 रुपये प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र के साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed