{"_id":"5fca39148ebc3ecf5a639876","slug":"poratal-rampur-hp-news-sml3534410164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजनों की मंजूरी के लिए सरकार ने बनाया पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजनों की मंजूरी के लिए सरकार ने बनाया पोर्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने किन्नौर वासियों से कोरोना संक्रमण रोकने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया है। शुक्रवार को रिकांगपिओ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में बढ़ रहे कोविड के मामले चिंता का विषय है। संक्रमण रोकने में लोगों की सहभागिता अति आवश्यक है। शादी और अन्य सामाजिक आयोजनों में लोगों की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन न करने से भी जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ा है।
डीसी ने कहा कि सामाजिक, धार्मिक और शादी विवाह के आयोजन से पहले संबंधित उपमंडलाधिकारी से आज्ञा लेना आवश्यक है। ऐसे आयोजनों में 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से संबंधित स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार ने एक पोर्टल बनाया है। आयोजक इस पोर्टल पर आयोजन से संबंधित सारी जानकारी भर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी एसडीएम तक पहुंच जाएगी और एसडीएम पोर्टल पर ही स्वीकृति दे सकेंगे। डीसी ने कहा कि आयोजन के दौरान कोविड से संबंधित सभी नियमों का पालन आवश्यक करना होगा। नियमों की अवेहलना करने पर आयोजकों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी आयोजन का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कटेंनमेंट जोन का दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे ऊंचाई वाले क्षेत्र जहां शीघ्र बर्फबारी हो जाती है, वहां कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।