फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   poltics

प्रदेश के विकास में फेल हुई डबल इंजन की सरकार : मेहता

Sun, 13 Dec 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा नेताओं ने लोगों को डबल इंजन की सरकार बनाकर प्रदेश में विकास का नारा दिया था। आज प्रदेश सरकार को सत्ता में तीन वर्ष का समय बीत गया है, लेकिन विकास दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा। इन तीन वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे में विफल रही है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कही।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहता ने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस विचारधारा का एक-एक प्रत्याशी पंचायत वार उतारा जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस बाजी मारेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार बनाने का भरोसा देकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया है। जब से सरकार सत्ता में आई है, तब से तीन साल बीतने के बाद न तो प्रदेश में विकास नजर आ रहा और न ही प्रदेश को केंद्र से कोई मदद मिली है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में बेहताशा वृद्धि हुई है और सरकार ने जनता को रामभरोसे छोड़ दिया है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार पुख्ता बंदोबस्त करने में भी नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुना होने की घोषणा कर किसान विरोधी कानून लाया, जिसके विरोध में आज हजारों किसान आंदोलनरत हैं। मेहता ने कहा कि किसानों द्वारा किया जा रहा आंदोलन सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed