{"_id":"5fda3ada8ebc3e3b850cfaeb","slug":"poltical-rampur-hp-news-sml354734424","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर जारी होते ही सक्रिय हुए राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर जारी होते ही सक्रिय हुए राजनीतिक दल
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में इन दिनों ठंड का प्रकोप जारी है लेकिन सरकार द्वारा पंचायती राज चुनाव का रोस्टर जारी होते ही चुनाव का बाजार गर्म होने लगा है। कंपकंपाती ठंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल सक्रिय होकर प्रत्याशियों के चयन को लेकर समीकरण बनाने में जुट गए हैं।
गौर हो कि किन्नौर जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की 73 पंचायतों में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद अध्यक्ष पद और समिति सदस्यों के पदों के लिए उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं। इस कंपकंपा देने वाली ठंड में भी चुनाव ने राजनीतिक दलों को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल गठजोड़ और समीकरण बनाने में जुट गए हैं। दोनों दलों के नेता पंचायतों में जिताऊ उम्मीदवार के चयन को लेकर बैठकें कर रहे हैं। जिले में इस बार नई आठ पंचायतों का गठन होने के बाद विकास खंड कल्पा में 24, पूह में 27 और निचार में 22 पंचायतें हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल तीनों खंडों में 45 पंचायत समिति सदस्यों के लिए रणनीति बनाने में भी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा ने कहा कि रोस्टर जारी हुआ है। अब पंचायती राज चुनाव के सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। जिले के मतदाता जानते हैं कि किस दल ने कितना विकास किया है।
विज्ञापन
उधर, जिला पंचायत अधिकारी इंद्र सिह राणा ने कहा कि पंचायती राज चुनावों के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। सरकार द्वारा जो दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उनकी पालना की जाएगी।