फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Political

पंचायती चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Sat, 28 Nov 2020 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Political
ठियोग में आयोजित विस्तारक सम्मान समारोह में सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाते भाजपा कार्य - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भाजपा मंडल ठियोग की ओर से विस्तारक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं वन मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने भाजपा मंडल में विस्तारकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में करीब चालीस लोग मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भाजपा मंडल की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन मंत्री के स्वागत और विदाई के दौरान सामाजिक दूरी की खूब धज्जियां उड़ती दिखीं। वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी मूकदर्शक बने दिखे। अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी में मंडल की अहम भूमिका रहती है, जिसके माध्यम से सभी कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रदेश के एक छोटे जिले से निकल कर एक आम कार्यकर्ता अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है तो विस क्षेत्र ठियोग-कुमारसैन का कोई भी कार्यकर्ता ठियोग का विधायक बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के सवाल पर क्या बोले पठानिया
प्रदेश में कोरोना बढ़ते मामलों पर मंत्री ने कहा कि सरकार ने आम जनता के घरों में होने वाली शादि समारोहों के अलावा कई अन्य समारोहों पर भी बंदिशें लगा दी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि भाजपा जो प्रदेश में सत्तासीन है और ऐसे में सरकार के अपने कार्यक्रम नहीं रुक रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मंत्री ने कहा कि पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन मंत्री की विदाई के समय भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की कोई पालना नहीं हुई।

सैंज में नर्सरी को देखने पहुंचे पठानिया
ठियोग से पंद्रह किलोमीटर दूर सैंज में मंत्री वन विभाग की नर्सरी को देखने भी पहुंचे। बैठक के बाद मंत्री का काफिला सैंज की ओर बढ़ा। यहां पहुंचकर नर्सरी में पैदा हो रही सभी किस्मों के बारे में उन्होंने जानकारी ली। वहीं, लंबे समय से बंद पड़े वन विभाग के एक भवन को लेकर भी पूरा संज्ञान लिया। करीब पंद्रह मिनट तक यहां रुकने के बाद मंत्री ने वन विभाग के विश्राम गृह में चाय की चुस्कियों के साथ अफसरों के साथ गुफ्तगू भी की। दोपहर के भोज के बाद पठानिया ने अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की, लेकिन इससे पहले प्रदेश सरकार के मंत्री रामलाल मारकंडा दोपहर के भोज का जायका लेकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed