फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Political

कोरोना संकट के बीच में बिजली की दरें बढ़ाना शर्मनाक : बीसीसी

Sat, 08 Aug 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संकट के दौर में बिजली की दरें बढ़ाना काफी शर्मनाक है। प्रदेश सरकार ने विद्युत की नई दरें जारी कर उपभोक्ताओं को झटका दिया है। बीसीसी अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सरकार के इस जनविरोधी फैसले पर कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के नवनियुक्त सचिव एवं प्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के बीच जहां पूरे विश्व में सरकारें लोगों को राहत देने का कार्य कर रही हैं, वहीं प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की दरें बढ़ाकर झटका दिया है। सरकार ने हिमाचल में 30 पैसे से लेकर एक रुपये तक बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। मंत्रिमंडल के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी घटाने का फैसला लेने के बाद बुधवार को विद्युत नियामक आयोग ने नई दरें जारी कर दी हैं। अब जनता को एक जुलाई से नई दरों के हिसाब से बिजली बिल देने पड़ेंगे, जो मध्य वर्ग और गरीब जनता को महंगाई के बोझ तले दबा के रखेेंगे। शर्मा ने कहा कि सरकार ने जो नया स्लैब सिस्टम बनाया है, उससे एक से लेकर पांच रुपये तक प्रति यूनिट की दर से बिजली महंगी हुई है। जब बिजली की खपत बढ़ेगी तो हर स्लैब में तय यूनिट्स के हिसाब से बिल तय होंगे। प्रदेश सरकार ने प्रीपेड मीटर का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली भी एक रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बढ़ा दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के इस जनविरोधी फैसले का पंकज शर्मा, राहुल सोनी, जतिन मेहता, कुलदीप नेगी, सतपाल मेहता, गिरीश गौतम, अजय राणा, साहिल अब्रॉल, नीतीश भंडारी, मयंक गुप्ता और निशांत शर्मा सहित कई रामपुर वासियों ने रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed