फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   political news rampur

बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन : विदित

Sat, 22 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विदित चौधरी मुख्यातिथि रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने पर मंथन हुआ। बैठक में शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल और जिला कांग्रेस प्रभारी रमेश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विदित चौधरी ने संगठन की मजबूती पर सबसे अधिक जोर दिया। कहा कि किसी भी पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। जब हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता मजबूत होगा, तो कांग्रेस को हराना नामुमकिन होगा। हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का जिक्र करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव अब खत्म हो चुके हैं, इसलिए सभी अपने अपने बूथ में डट जाएं, कहा कि अब समय केवल और केवल कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं। बैठक में कॉलेज भवन, टिक्कर खमाडी सड़क और ननखड़ी बस अड्डा सहित अन्य मुद्दों पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, सचिव राजीव ठाकुर, संजीव, खुद बृज लाल, घनश्याम चांद, विवेक मेहता सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed