{"_id":"63693dcbd70d4541bf00b324","slug":"poling-paty-will-arrive-to-station-for-voting-rampur-hp-news-sml4271575140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर विस के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर विस के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विधानसभा चुनावों में सेवाएं देने के लिए मंगलवार से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उपमंडल रामपुर के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला द्वारा लगाई गई है और जो उपमंडल रामपुर से जिला शिमला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे, उनके यातायात के लिए बस सुविधा का प्रबंध किया गया है।
ये बसें मंगलवार सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम बस स्टैंड रामपुर से रोहडूू़, जुब्बल, कोटखाई, चौपाल, शिमला और कुसुम्पटी के लिए जाएंगी। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि संबधित नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी समयानुसार प्रस्थान के लिए हिमाचल पथ परिवहत निगम बस स्टैंड रामपुर में उपस्थिति सुनिश्चित करें।