{"_id":"67f121407bc8b24781044e8e","slug":"police-will-make-people-aware-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-132709-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में पुलिस लोगों को करेगी जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में पुलिस लोगों को करेगी जागरूक
विज्ञापन
चार माह तक स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में होंगे जागरुकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक विशेष जन जागरुकता अभियान अधिकार चलाया जा रहा है। यह अभियान मानसिक स्वास्थ्य, यौन शोषण की रोकथाम और आम नागरिकों के कानूनी अधिकारों से संबंधित विषयों पर केंद्रित है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने बताया कि अभियान के तहत चार माह में स्कूलों, कॉलेजों, यूथ क्लबों, महिला मंडलों और पंचायतों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पुलिस अधिकारी लोगों को जागरूक करेंगे। इसमें युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना विकसित करने, यौन शोषण से संबंधित कानूनों व सुरक्षा उपायों की जानकारी, महिलाओं और आम नागरिकों को अधिकारों व कानूनी संरक्षण की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपना विद्यालय योजना स्कूलों में मूलभूत सुधार को लेकर जिला पुलिस के अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की ओर से स्कूलों को गोद लिया जाएगा।