फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   police team win turnament beat education team

शिक्षा विभाग को हराकर पुलिस एकादश ने जीती खिताब

Wed, 06 Oct 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
police team win turnament beat education team
कल्पा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करती एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को को खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें पुलिस एकादश और शिक्षा विभाग के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पुलिस एकादश ने शिक्षा विभाग की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन का लक्ष्य शिक्षा विभाग की टीम के समक्ष रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम की तरफ से विजय नेगी के शानदार शतक के बावजूद 196 रन पर ही सिमट गई। इस तरह से 18 रन से पुलिस एकादश की टीम ने जीत दर्ज की। समापन समारोह में एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वाति डोगरा ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं और विभागों में आपसी संबंधों को सुदृढ़ करना है। ऐसे आयोजन आपसी सामंजस्य स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से अधिकारियों और कर्मचारियों पर दिनप्रतिदिन के कार्यों के दबाव और तनाव को कम करने में भी सहायता मिलती है। विजेता पुलिस एकादश टीम के कप्तान और पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल भावना विकसित होती है।
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हमें अंतिम समय तक पूर्ण मेहनत से खेलना चाहिए तभी हम मंजिल को पा सकते हैं। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सिरीज का खिताब अध्यापक विजय नेगी को मिला।

उन्होंने इस सीरीज में दो शतकों के साथ 568 रन बनाए और 10 विकेट भी हासिल किए। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ दी मैच पुलिस एकादश टीम के ईशान के नाम रहा। इस मौके पर वनमंडलाधिकारी रजनोल्ड रॉयस्टन, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, उपनिदेशक शिक्षा अशोक नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed