फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police sent three habitual drug smugglers to Kanda jail

Rampur Bushahar News: तीन आदतन नशा तस्करों को पुलिस ने भेजा कंडा जेल

Fri, 08 May 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिट-एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई
विज्ञापन

एक आरोपी पर एनडीपीएस के छह और अन्य पर दो-दो मामले दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला पुलिस ने पिट-एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत तीन आदतन नशा तस्करों को हिरासत में ले कर जेल भेजा है। इन तस्करों में से एक पर छह मामले और दो तस्करों पर दो-दो मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी सचिन श्याम उर्फ सच्चु निवासी गांव खोलीघाट तहसील ननखड़ी, दीपक राजटा निवासी गांव तांदली तहसील रोहड़ू और शुभम कश्यप निवासी गांव जंदल तहसील सुन्नी के विरुद्ध प्रस्तावित कार्रवाई को प्रदेश सरकार की ओर से अनुमोदित किया गया, जिसके बाद पिट-एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत आदेश पारित किए गए। इन आदेशों की अनुपालना में शुक्रवार को थाना ननखड़ी, थाना रोहड़ू और एसआईयू शिमला की पुलिस टीमों ने डीसीआरबी शिमला के सहयोग से इन तस्करों को को शिमला और रोहड़ू क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आगामी वैधानिक प्रक्रिया के तहत आरोपियों को आदर्श कारागार कंडा में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन श्याम लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ साल 2012 और 2015 में पुलिस थाना न्यू शिमला, साल 2017 में ढली थाना, साल 2022 में ननखड़ी थाना और इस साल जनवरी में कुमारसैन थाना में दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। आरोपी दीपक राजटा पर मार्च 2025 में चिड़गांव थाना और अप्रैल 2025 में रोहड़ू थाना में एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी शुभम कश्यप मार्च 2024 में पुलिस थाना पूर्व शिमला और सितंबर 2025 में पुलिस थाना पश्चिम शिमला में एनडीपीएस एक्ट तहत मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर सेनशा तस्करी में संलिप्त आदतन एवं पुनरावृत्ति करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पिट-एनडीपीएस अधिनियमों के प्रावधानों का सख्ती एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article