{"_id":"5fae86d98ebc3e9b7965b63f","slug":"police-action-rampur-hp-news-sml35140022","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में पुलिस की क्यूआरटी टीम तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में पुलिस की क्यूआरटी टीम तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। दीपावली पर किन्नौर पुलिस बल ने कानून व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। किन्नौर में दीपावली के पवन अवसर पर 12 जवानों का क्यूआरटी दस्ते तैयार किया है। इससे उत्पात मचाने वालों पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 6 पुलिस थाना और 6 पुलिस चौकियों अलर्ट रखा गया है। पुलिस स्पेशल चेकिंग, नाकाबंदी और बाजारों में जनता को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में मदद करेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा की कि दीपावली के समय पुलिस कानून व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी नजर रख रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि अधिक संख्या में बाजार न आएं। इससे कोरोना वायरस से बचाव में मदद मिलेगी। अगर काम है तो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर जरूर ध्यान देना चाहिए ताकि कोरोना वायरस का फैलाव अधिक न हो।
दूसरी तरफ किन्नौर के अग्निशमन विभाग के अधिकारी मनसा राम ने बताया कि 25 कर्मचारियों का 24 घंटे की ड्यूटी शिफ्टों के लिए लगा दी है। दीपावली के लिए 14 से 16 नवंबर तक अग्निशमन कर्मचारियों की अवकाश बंद किया गया है ताकि दीपावली में कोई अग्निकांड होने पर तुरंत कार्रवाई किया जा सके।