{"_id":"5eb421118ebc3e907664b06f","slug":"police-action-rampur-hp-news-sml3323357131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशानिक नियमों की अवहेलना कर रहे रामपुर के रसूखदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशानिक नियमों की अवहेलना कर रहे रामपुर के रसूखदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार में कुछ व्यापारी सरकार और प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर अपनी दुकानें खोल रहे हैं। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है और कुछ समय की ढील देकर व्यापारियों को कारोबार करने की अनुमति दी गई है। ऐसे में कुछ व्यापारी मनमानी से दुकानें खोल रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे कारोबारियों से निपटने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने रामपुर बाजार में दुकानों को खोलने की समयसारिणी और वार तय कर रखे हैं। इसके तहत बाजार में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दाहिने, जबकि मंगलवार, वीरवार और शनिवार को बाएं ओर की दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। बावजूद इसके वीरवार को बाजार में दाईं ओर की कुछ दुकानें खुली मिलीं। प्रशासन की मनाही के बावजूद इन व्यापारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसे में अन्य व्यापारियों में इनकी कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। प्रशासन को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो एसडीएम रामपुर ने तुरंत नगर परिषद को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसे में सवाल उठता है कि ये व्यापारी केवल मुनाफे के चक्कर में सरकारी नियमों को ठेंगा क्यों दिखा रहे हैं? जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों और एकांत स्थानों की दुकानों को खोलने की मंजूरी दी है। रामपुर बाजार में खरीदारी का समय सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तय किया गया है।
उधर, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रशासन ने रामपुर बाजार में दुकानों को खोलने के लिए दाएं और बाएं का नियम तय किया है। उन्हें नियमों को तोड़ने वाले दुकानदारों की सूचना मिली है। नगर परिषद को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों से सख्ती से निपटा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।