फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   PMShri Government Model Senior Secondary School Ani, NSS Camp, Kullu

Rampur Bushahar News: एनएसएस स्वयंसेवियों को बताए पौष्टिक आहार के लाभ

Tue, 08 Oct 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
PMShri Government Model Senior Secondary School Ani, NSS Camp, Kullu
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में एनएसएस ​शिविर में सफाई करते स्वंयसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के दूसरे दिन एनएसएस स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में लिया भाग। स्वयंसेवियों ने प्रात: कालीन सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर के साथ योग साधना से किया। स्कूल के शिक्षक गोविंद ठाकुर ने एक घंटे तक स्वयंसेवियों को योग क्रियाएं करवाईं। पाठशाला के डीपीई एनसी ठाकुर ने स्वयंसेवियों को परेड करवाई। दोपहर सत्र में स्वयंसेवियों ने अधिकारियों के साथ गोद लिए गांव क्यार कॉलोनी के रास्ते और गलियों की सफाई की। स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयंसेवियों की सराहना की।सायं कालीन सत्र में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें पोषण एवं संतुलित आहार विषय पर बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र सिंह गर्ग स्रोत व्यक्ति के रूप में पहुंचे। उन्होंने स्वयंसेवियों को संतुलित आहार के स्वास्थ्य लाभ बताए। उन्होंने आयु के अनुसार प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिजों और विटामिन से युक्त आहार लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जंक फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। स्रोत व्यक्ति ने स्वयंसेवियों के पूछे प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश कुमार सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed