{"_id":"6aec7fe6fe91b9d5920a0b0a","slug":"plot-allocation-process-for-lovi-fair-from-today-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-174229-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेले के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेले के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया आज से
विज्ञापन
लवी मेला मैदान और एनएच-पांच के किनारे सजेंगी अस्थायी दुकानें
. मेला मैदान में तहसीलदार रामपुर और एनएच पांच पर तहसीलदार ननखड़ी करेंगे प्लॉटों का आवंटन
. मेले में करीब एक माह तक चलती हैं व्यापारिक गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में ऐतिहासिक एवं प्रमुख व्यापारिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक सजेगा। करीब एक माह तक सजने वाले इस व्यापारिक मेले के लिए शुक्रवार से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी। लवी मेला मैदान और एनएच-पांच के किनारे अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। लवी मेला समिति की ओर से गठित की गई प्लॉट आवंटन कमेटी की देखरेख में मेले में आए व्यापारियों को स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। वहीं प्रशासन की ओर से मेले में दुकानों की सबलेटिंग रोकने के लिए भी टीम गठित की गई है, जो सबलेटिंग पर अपनी पैनी नजर रखेगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधियों, अस्थायी दुकानों और अन्य व्यावसायिक व्यवस्थाओं के संचालन के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत 6 नवंबर से 10 नवंबर तक प्लॉट आवंटन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस नीलामी में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को निर्धारित अवधि के दौरान अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लवी मेला मैदान रामपुर और एनएच-पांच के साथ लगते निर्धारित स्थलों पर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से जिम्मेदारियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि लवी मेला मैदान रामपुर में प्लॉट आवंटन की जिम्मेदारी तहसीलदार रामपुर को सौंपी गई है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया तहसीलदार ननखड़ी की देखरेख में संपन्न करवाई जाएगी। प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में अलग-अलग कमेटियों का गठन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 6 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रक्रिया में भाग लेकर लवी मेला मैदान रामपुर और एनएच पर निर्धारित प्लॉट प्राप्त करने के लिए बोली लगा सकते हैं। उन्होंने इच्छुक लोगों से निर्धारित अवधि के दौरान नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक और सांस्कृतिक आयोजन है। ऐसे में मेले के दौरान अस्थायी दुकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्लॉट आवंटन की यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।