फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pledged to conserve by planting saplings.

Rampur Bushahar News: पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प

Mon, 31 Aug 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
झाकड़ी पंचायत में चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी पंचायत में पर्यावरण संरक्षण और हरित पंचायत के संकल्प को साकार करने के लिए वार्डों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडलों और महिलाओं ने पौधे रोपे और संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण अभियान पंचायत प्रधान विशाल मेहता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
वार्ड नंबर-1 से राम सिंह के नेतृत्व में गसो महिला मंडल, युवक मंडल गसो और महिला मंडल तंगड़ू, वार्ड नंबर-2 से बबीता कुमारी के नेतृत्व में शांति नगर और गरोड़ा क्षेत्र की महिलाओं तथा वार्ड नंबर-9 से चांद कुमारी और वार्ड नंबर-13 की पंच रूप दासी के नेतृत्व में सतलुज महिला मंडल ने भाग लिया।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन या पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। विशेषकर महिलाओं की भागीदारी से ऐसे अभियानों को बढ़ावा मिलता है। महिलाओं ने पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण के प्रति भी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र को अधिक हरा-भरा बनाना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध करवाना है। पौधरोपण कार्यक्रम में महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर उपप्रधान ठाकुर दास राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed