{"_id":"66cb1b611d73ecd72a0ac3cb","slug":"players-of-saraswati-vidya-mandir-school-chirgaon-performed-excellently-in-the-state-level-competition-of-kho-kho-kabaddi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-120822-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उत्तर क्षेत्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उत्तर क्षेत्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव के छात्र
विज्ञापन
3 सितंबर से हरियाणा में आयोजित होगी उत्तर क्षेत्रीय स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से संचालित सरस्वती विद्या मंदिरों की तीन दिवसीय खो खो, कबड्डी की राज्य स्तरीय स्पर्धा में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल चिड़गांव के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्पर्धा में विद्यालय की तीन टीमों में 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें छात्र वर्ग ने कबड्डी और खो-खो में प्रथम स्थान और छात्रा वर्ग ने खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सभी छात्र अब तीन सितंबर से हरियाणा के उचाना जींद में आयोजित होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे। स्कूल के सभी खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर उत्तर क्षेत्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है। जहां अखिल भारतीय स्तरीय टीमों के साथ मुकाबला होगा। सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव के प्रधानाचार्य कुलदीप केस्टा ने बताया कि स्कूल की तीनों टीमों के 33 खिलाड़ियों का चयन अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उत्तर क्षेत्रीय टीम के लिए हुआ है। इससे विद्यालय प्रबंधन में उत्साह है। उन्होंने अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्रों और शारीरिक शिक्षक मनोज को शुभकामनाएं दीं।