फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Planting trees in Kafnu gave the message of environmental protection

Rampur Bushahar News: काफनू में पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 05 Jun 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Planting trees in Kafnu gave the message of environmental protection
काफनू में पर्यावरण संरक्षण बारे जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे और अन्य। संवाद।
रामपुर बुशहर। निचार उपमंडल की राजकीय माध्यमिक पाठशाला काफनू में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएचसी, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि और स्कूली विद्यार्थियों सहित शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने साथ मिलकर पर्यावरण दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य पर रैली का आयोजन किया गया। छात्र और छात्राओं ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। इस दौरान सभी ने पौधे भी रोपे और सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ बचाओ पौधे लगाओ का आह्वान किया गया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें। इस मौके पर काफनू पंचायत प्रधान संदीप, उपप्रधान गुलाब चंद, टीजीटी तेजेंद्र, फार्मासिस्ट प्रियंका, स्वास्थ्य स्टाफ अनुराधा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article