फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Plantation program in Government Senior Secondary School Reckong Peo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Sat, 06 Jul 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा, प्राधिकरण एवं वरिष्ठ न्यायाधीश किन्नौर जितेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्रों को पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन के महत्व और जलवायु परिवर्तन की ज्वलंत समस्याओं के बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को पर्यावरण के संरक्षण की महत्ता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पानी के बचाव, इसके सदुपयोग के बारे में जागरूक किया गया। वर्षा के जल संग्रहण के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों और अन्य लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया, ताकि प्रकृति के प्रति विद्यार्थियों का संजीदा रवैया उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed