फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Place marked for sale of firecrackers in Ani and Nirmand

Rampur Bushahar News: आनी और निरमंड में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित

Sun, 27 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
आनी में तीन, निरमंड में दो दिन होगी पटाखे और आतिशबाजी बेचने की अनुमति
विज्ञापन


एसडीएम आनी और निरमंड ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी और निरमंड उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। एसडीएम आनी नरेश वर्मा और एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

आनी उपमंडल में 29 से लेकर 31 अक्तूबर तक तीन दिनों के लिए और निरमंड उपमंडल में 30 और 31 अक्तूबर को दो दिनों के लिए पटाखों की बिक्री करने के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति होगी। केवल चिन्हित स्थानों पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी लाइसेंस धारक ही इनकी बिक्री कर सकेंगे। दोनों उपमंडलों में पटाखों और आतिशबाजी के कब्जे, बिक्री, उपयोग, परिवहन, आयात से जीवन, संपत्ति को खतरा और क्षति पहुंचने की संभावना है। इसलिए यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किए गए हैं। बीएनएसएस की धारा 163 के तहत और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालन में पटाखों और अन्य आतिशबाजी के कब्जे, बिक्री (थोक और खुदरा दोनों) उपयोग, परिवहन और आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स

आनी उपमंडल में पटाखों की बिक्री

राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम के पीछे, दलाश के बाग में नजदीक ग्राम पंचायत, बस अड्डा कुंगश के साथ मेला मैदान, लूहरी में डीएफओ कार्यालय के पास पंचायत पार्किंग में, लवी मैदान श्वाड़, पंचायत खुन्न के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स
निरमंड उपमंडल में पटाखों की बिक्री

निरमंड उपमंडल में निरमंड में नागरिक आपूर्ति गोदाम के साथ, ब्रौ में क्रांति चौक, चाटी में डंपिंग साइट मैदान, जगातखाना में बस अड्डा के पुल के पीछे, बस अड्डा अर्सु, बस स्टेंड बागीपुल और नित्थर में जुंड़वा आईपीएच कार्यालय के नजदीक पटाखों की बिक्री होगी।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed