{"_id":"6a5b865fd100b8c0580167a4","slug":"piuntra-dwavda-tharoch-road-in-poor-condition-apple-and-tomato-transportation-at-risk-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-165082-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पिउन्त्रा-द्ववडा-थरोच सड़क बदहाल, सेब-टमाटर ढुलाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पिउन्त्रा-द्ववडा-थरोच सड़क बदहाल, सेब-टमाटर ढुलाई पर संकट
विज्ञापन
पिउन्त्रा-द्ववडा–थरोच सड़क की बदहाल स्थिति। संवाद
18 किलोमीटर मार्ग पर आवाजाही जोखिमपूर्ण
कई स्थानों पर सड़क धंसी; पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। पिउन्त्रा-द्ववडा से थरोच को जोड़ने वाली करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले वर्ष भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों, किसानों और वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
सड़क के कई हिस्सों में भूस्खलन, सड़क धंसने और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। मेटलिंग उखड़ने से जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही कठिन हो गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन विद्यार्थी, सरकारी कर्मचारी और अन्य स्थानीय लोग आवागमन करते हैं।
क्षेत्र में टमाटर और सेब का सीजन चरम पर है। खराब सड़क के कारण किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई ट्रांसपोर्टर सड़क की बदहाल स्थिति का हवाला देकर वाहन भेजने से इनकार कर देते हैं या फिर अधिक किराया वसूलते हैं। इससे किसानों की परिवहन लागत बढ़ रही है और उनकी आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत थरोच के उपप्रधान सतीश सिसोदिया ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की टायरिंग कराई जाए, क्षतिग्रस्त डंगों का निर्माण किया जाए तथा भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर सुरक्षा दीवारें बनाई जाएं।
उन्होंने सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण करने और भूस्खलन रोकने के स्थायी उपाय करने पर भी जोर दिया। सिसोदिया ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं किए गए तो बरसात के दौरान आवागमन और अधिक जोखिमपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर सड़क धंसी