फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Phag fair starts in Rampur tomorrow

Rampur Bushahar News: रामपुर में कल से फाग मेला, कुल्लू-शिमला जिले के 21 देवी-देवता करेंगे शिरकत

Tue, 03 Mar 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 बजे देवताओं का होगा स्वागत, तीन दिन तक निकलेगी देवताओं की शोभायात्रा
विज्ञापन

. 8 को नजराना राशि देकर मेले में आए देवताओं को विदाई देगी नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बुशहर रियासत का प्राचीन एवं ऐतिहासिक फाग मेला शुक्रवार से शुरू होगा। रामपुर के राज दरबार परिसर में चार दिन तक जिला स्तरीय फाग मेला ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपारिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों और नाटियों से सजेगा। इस बार कुल्लू और शिमला जिले के 21 देवी-देवता शिरकत करेंगे। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे नगर परिषद की ओर से देवी-देवताओं का पदम महल के प्रवेशद्वार पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला स्तरीय फाग मेले के आयोजन को लेकर नगर परिषद ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले के दौरान कानून व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और आग से सुरक्षा के सभी प्रबंध नगर परिषद और प्रशासन ने पूरे कर लिए हैं। पहले दिन देवी-देवताओं का स्वागत होगा। अगले तीन दिन रामपुर शहर में रोजाना देवताओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर परिषद ने देवी-देवताओं के ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था कर ली है। अधिकतर देवी-देवता शहर के मंदिरों में ठहरेंगे। व्यवस्था बनाने को लेकर प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मेले के दौरान नेशनल हाईवे-पांच पर सजने वालीं दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। आस्था और देव परंपरा का प्रतीक यह मेला आज भी अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोये हुए है। मेले में शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिले से हजारों लोग भाग लेने पहुंचते हैं। चार दिन तक रामपुर का माहौल देवमयी बना रहेगा। 8 मार्च को जहां दिन में देवताओं की शोभायात्रा निकलेगी, वहीं अपराह्न तीन बजे मेला कमेटी की ओर से देवताओं को विदाई दी जाएगी। नगर परिषद के अधिकारी मेले में आए देवताओं को नजराना राशि देकर विदा करेंगे। इस बार देवताओं की नजराना राशि में 5 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। देवताओं को नजराना उनकी दूरी के मुताबिक दिया जाता है। वहीं, उत्कृष्ट पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले देवी-देवताओं को भी नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
व्यापारियों से सफाई का ध्यान रखने का आह्वान
नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेला शुक्रवार से शुरू होगा। मेले में 21 देवी देवता भाग लेंगे। मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने में मेले में दुकानें सजाने वाले व्यापारियों से सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


ये देवी-देवता लेंगे भाग
फाग मेले में शिमला और कुल्लू जिले से 21 देवी-देवता भाग लेंगे। इनमें देवता साहिब जाख रचोली, दत्त महाराज बसाहरू, काजल देवता गसो, छोटू देवता कीम, यशेश्वर महाराज शिंगला, परशुराम डंसा, देवता लालसा, जाहरू नाग शनेरी, देवी दुर्गा बाड़ी, झाकरू नाग धारा सरगा, देवता पल्थान देलठ, देवता नरसिंह सूमा, देवता मंगलेश्वर देवनगर, देवता पंचवीर कमडाली बोंडा सराहन, देवता डाबर कुंडू चाटी, देवता थानेश्वर कलेडा, नव दुर्गा माता गांवबील, व्यास ऋषि कुइरी महादेव आनी, देवता बूढ़ा सरोहनी कुल्लू सराहन, देवता साहिब मैलन और देवता चंभू कशोली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed